Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2020

वर्षगांठ समारोह, ठाकुरगंगटी

 *आज दिनांक 29 दिसंबर 2020 को ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में झारखंड सरकार के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया*  जिसमें लगभग 10 स्टाल लगाया गया जिसमें जेएसएलपीएस के द्वारा 4 स्टॉल लगाया गया जेएसएलपीएस की ओर से निम्न प्रकार के स्टाल थे :- *पहला स्टॉल विधियों के द्वारा बत्तख पालन*  *दूसरा स्टॉल उत्पादक समूह के द्वारा उत्पन्न मूढ़ी का स्टॉल*  *तीसरा स्टॉल आईडीबीआई बैंक का*  *चौथा स्टोन रेशम धागा से निर्मित वस्त्र का स्टाल लगा हुआ था* इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पंचायत समिति मुखिया गंज प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी गण एवं जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक महोदय के साथ-साथ JSLPS के भिन्न-भिन्न कर्मचारी गण एवं समूह की दीदी उपस्थित हुए *इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि कौन सी योजना के अंतर्गत कितने लाभुकों को लाभ मिला एवं कौन-कौन सा नया योजना अभी चालू है और कौन-कौन सा नया योजना अभी आने वाला है इसकी जानकारी भिन्न-भिन्न पदाधिकारियों के द्वारा आम जनता को दिय...

कृषि मंत्री भारत सरकार के तरफ से किसान भाइयो और बहनो के नाम एक पत्र

  प्रिय किसान भाइयो और बहनो, एतिहासिक कृषि सुधारो से किसानो में एक नई उम्मीद जगी है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों से किसानो ने नए कृषि सुधार कानूनो का लाभ उठाना शुरू भी कर दिया है। मैंने आपके नाम पत्र लिखा है जिसमे सारे पहलुओं को स्पष्ट किया है। कृषि सुधार कानून आपके हित में है कृपया नीचे दी गई पत्र को जरूर पढिए  धन्यवाद  आपका  नरेंद्र सिंह तोमर  कृषि मंत्री भारत सरकार

जेएसएलपीएस के L5 से लेकर L8 तक के कर्मियों के द्वारा लगातार दूसरे दिन तक कलम बंद हड़ताल

आज दिनांक 15 दिसंबर 2020 को जेएसएलपीएस L5 से लेकर L8 तक के कर्मियों के द्वारा लगातार दूसरे दिन तक कलम बंद हड़ताल जारी रखा गया । JSLPS कर्मियों के मांगों को अभी तक नहीं माना गया है जिसके लिए आज गोड्डा में JSLPS के जिला कार्यालय के पास सभी L5 से L8 तक के कर्मियों के द्वारा शांतिपूर्वक धरना दिया गया, यह धरना का कार्यक्रम सभी प्रखंड कार्यालय के सामने भी किया गया और यह धरना का आयोजन जिला और राज्य स्तर पर भी किया जा रहा है, जेएसएलपीएस ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली सरकार की वह सोसाइटी है जो कि समूह की दीदियों के साथ आजीविका संवर्धन का कार्य करती है । आज के समय में JSLPS, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण इकाई है और इसमें कार्य कर रहे हजारों L5 से लेकर L8 तक के कर्मियों का मांग है कि उनके महंगाई भत्ते तथा वेतन में संशोधित करके वेतन वृद्धि किया जाए क्योंकि जो वर्तमान स्थिति है उनका salary दूसरे विभाग कि तुलना में बहुत कम है । इसी मांगों को लेकर सभी L5 से लेकर L8 तक के कर्मी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर हैं । प्रखंड कार्यालय ठाकुरगंगटी के कर्मियों के द्वारा शांत...