*आज दिनांक 29 दिसंबर 2020 को ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में झारखंड सरकार के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
जिसमें लगभग 10 स्टाल लगाया गया जिसमें जेएसएलपीएस के द्वारा 4 स्टॉल लगाया गया जेएसएलपीएस की ओर से निम्न प्रकार के स्टाल थे :-
*पहला स्टॉल विधियों के द्वारा बत्तख पालन*
*दूसरा स्टॉल उत्पादक समूह के द्वारा उत्पन्न मूढ़ी का स्टॉल*
*तीसरा स्टॉल आईडीबीआई बैंक का*
*चौथा स्टोन रेशम धागा से निर्मित वस्त्र का स्टाल लगा हुआ था*
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पंचायत समिति मुखिया गंज प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी गण एवं जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक महोदय के साथ-साथ JSLPS के भिन्न-भिन्न कर्मचारी गण एवं समूह की दीदी उपस्थित हुए
*इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि कौन सी योजना के अंतर्गत कितने लाभुकों को लाभ मिला एवं कौन-कौन सा नया योजना अभी चालू है और कौन-कौन सा नया योजना अभी आने वाला है इसकी जानकारी भिन्न-भिन्न पदाधिकारियों के द्वारा आम जनता को दिया गया*
👉प्रखंड कार्यालय की ओर से पानी पटवन हेतु मशीन का वितरण किया गया जिसमें पेट्रोल से चलने वाला एक मशीन था एवं एक बिजली से चलने वाला मशीन था
👉बाल विकास परियोजना के द्वारा उपस्थित कुछ बच्चियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया
👉 JSLPS के द्वारा 10 दीदियों को दीदी बाड़ी का किट वितरण किया गया
👉 JSLPS के द्वारा 5 आजीविका पशु सखी दीदी को आइस बॉक्स वितरण किया गया
👉 जेएसएलपीएस के द्वारा फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 13 दीदी को 130000 का डेमो चेक दिया गया ।
👉 JSLPS के द्वारा 10 उत्पादक समूहों की दीदियों को 20 लाख का डेमो चेक दिया गया ।

















Comments
Post a Comment