आज दिनांक 15 दिसंबर 2020 को जेएसएलपीएस L5 से लेकर L8 तक के कर्मियों के द्वारा लगातार दूसरे दिन तक कलम बंद हड़ताल जारी रखा गया । JSLPS कर्मियों के मांगों को अभी तक नहीं माना गया है जिसके लिए आज गोड्डा में JSLPS के जिला कार्यालय के पास सभी L5 से L8 तक के कर्मियों के द्वारा शांतिपूर्वक धरना दिया गया, यह धरना का कार्यक्रम सभी प्रखंड कार्यालय के सामने भी किया गया और यह धरना का आयोजन जिला और राज्य स्तर पर भी किया जा रहा है, जेएसएलपीएस ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली सरकार की वह सोसाइटी है जो कि समूह की दीदियों के साथ आजीविका संवर्धन का कार्य करती है । आज के समय में JSLPS, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण इकाई है और इसमें कार्य कर रहे हजारों L5 से लेकर L8 तक के कर्मियों का मांग है कि उनके महंगाई भत्ते तथा वेतन में संशोधित करके वेतन वृद्धि किया जाए क्योंकि जो वर्तमान स्थिति है उनका salary दूसरे विभाग कि तुलना में बहुत कम है । इसी मांगों को लेकर सभी L5 से लेकर L8 तक के कर्मी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर हैं ।
प्रखंड कार्यालय ठाकुरगंगटी के कर्मियों के द्वारा शांतिपूर्वक धरना दिया गया
प्रखंड कार्यालय बोआरीजोर के कर्मियों के द्वारा शांतिपूर्वक धरना दिया गया
प्रखंड कार्यालय माहागामा के कर्मियों के द्वारा शांतिपूर्वक धरना दिया गया
JSLEF/24/2020 ← For Office Order Here
JSLPS/226 ← For Office Order Here






Comments
Post a Comment