दिनांक 27.03.2023 को गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुर गंगटी प्रखंड के बनियाडीह आजीविका महिला संकुल स्तरीय संघ का वार्षिक आम सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ठाकुरगंटी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जवाहर लाल यादव, बनियाडीह मुखिया प्रतिनिधि, बनियाडीह उपमुखिया प्रतिनिधि, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक फैजान तनवीर महोदय,बीपीओ पवन कुमार महोदय,चंदन ठाकुर महोदय के अलावा संकुल संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
सर्वप्रथम सखी मंडल के सदस्यों के द्वारा अतिथियों को बुके देकर एवं स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम का शुरुवात राष्ट्रीय गान गाकर सुरूवात किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की सदस्यों ने बदलाव के लिए जेंडर प्रतिज्ञा एवं स्वास्थ्य शपथ लिया गया।
संकुल संगठन के सचिव महोदया के द्वारा वितिय वर्ष 2021-2022 का वार्षिक रिपोर्ट, लेखा जोखा, आय व्यय को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सखी मंडल की सदस्यों ने समाज में हो रहे भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक कर सभी को जागरूक करने का कार्य किया गया तथा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आए हुए अतिथियों के द्वारा सखी मंडल के सदस्यों को महिला सशक्तिकरण पर संबोधन कर सखी मंडल की होंसले को बढ़ाने का कार्य किए।
कार्यक्रम में पोषण पखवाड़ा का पोष्टिक भोजन का स्टॉल, वित्तीय साक्षरता केंद्र का स्टॉल लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संकुल संगठन के एक पदाधिकारियों का भी बदलाव किया गया तथा नए पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा पुराने पदाधिकारियों को सम्मानित कर विदाई दिया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकुल संगठन के पदाधिकारियों, सखी मंडल की सदस्यों, जेएसएलपीएस के कर्मियों, कैडरों के द्वारा सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
Comments
Post a Comment