Skip to main content

वार्षिक आम सभा_मानिकपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय संघ

दिनांक 26.03.2023 को गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुर गंगटी प्रखंड के मानिकपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय संघ का वार्षिक आम सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ठाकुरगंटी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जवाहर लाल यादव,प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष श्री अवधेश ठाकुर जी, मानिकपुर पंचायत के मुखिया श्री इग्नासुस मुर्मू जी, जेएसएलपीएस के जिला आजीविका प्रबंधक श्री प्रेम प्रकाश महोदय, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक फैजान तनवीर महोदय,बीपीओ पवन कुमार महोदय के अलावा संकुल संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम सखी मंडल के सदस्यों के द्वारा अतिथियों को बुके एवं पौधा देकर एवं स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम का शुरुवात राष्ट्रीय गान गाकर सुरूवात किया गया। कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की सदस्यों ने बदलाव के लिए जेंडर प्रतिज्ञा एवं स्वास्थ्य शपथ लिया गया। संकुल संगठन के सचिव महोदया के द्वारा वितिय वर्ष 2021-2022 का वार्षिक रिपोर्ट, लेखा जोखा, आय व्यय को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सखी मंडल की सदस्यों ने सरकार की महत्वकांक्षी योजना फूलों झानो आशीर्वाद अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कर सभी को जागरूक करने का कार्य किया गया। इसके एलएलएलएल पर भी नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किया गया। आए हुए अतिथियों के द्वारा सखी मंडल के सदस्यों को महिला सशक्तिकरण पर संबोधन कर सखी मंडल की होंसले को बढ़ाने का कार्य किए। कार्यक्रम में पोषण पखवाड़ा का पोष्टिक भोजन का स्टॉल, वित्तीय साक्षरता केंद्र का स्टॉल, जैविक खाद एवं दवा का स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान संकुल संगठन के एक पदाधिकारियों का भी बदलाव किया गया तथा नए पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा पुराने पदाधिकारियों को सम्मानित कर विदाई दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकुल संगठन के पदाधिकारियों, सखी मंडल की सदस्यों, जेएसएलपीएस के कर्मियों, कैडरों के द्वारा सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
Photo Photo

Comments

Popular posts from this blog

Keyboard & Mouse

Chk YouTh Keyboard & Mouse Discription Photo Regarding Keyboard & Mouse :- Keyboard और Mouse के बारे में बताने जा रहा जिसका online order दिनांक 31.08.2021 को किया था जो आज दिनांक 05.09.2021 को पार्सल प्राप्त किया हूँ, जिसका unboxing किया गाया हूँ box के अन्दर में Keyboard and Mouse मिला और साथ ही साथ User Manual भी, जसका discription निचे साझा कर रहा हूँ । PRODUCT SPECIFICATIONS :- Mouse Specifications Data Transmission : 2Mbps Frequency : 2402.85MHz - 2480.85MHz Resolution : 1500DPI Rate of Return : 250Hz Channel : 16 Engine : No light Distance : 30m Voltage : 1.5V Working Current : 11mA Standby Current : 1.3mA Mouse Key Life : Above 3 Millions Mouse Size : 113 X 64 X 32mm KEYBOARD & MOUSE Keyboard Specifications :- Data Transmission : 2Mbps Frequency ...

Madiclaim intimation form & download e-card

  How to fill intimation form? You can click to link Video of the Madiclaim intimation form Video कैसे मेडिक्लेम फॉर्म भरना है? website:- www.ericsontpa.com इंटीमेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट www.ericsontpa.com को ओपन करें उसके बाद इंडिविजुअल या एम्पलाई लॉगइन करेंगे, इसमें लॉगइन आईडी पॉलिसी नंबर होगा जो मेडिक्लेम कार्ड पर अंकित होगा और पासवर्ड आपका अपना एम्पलाई कोड होगा | अजमल आलम की तरफ से सभी jslps कर्मचारीगण को झारखंडी जोहार | अगर इस वीडियो मे कुछ खामियां रह गई होगी तो मुझे कमेंट में लिख सकते हैं ताकि मैं इंप्रूव कर सकूं| जय हिंद.... How to download JSLPS Mediclaim e-card ? मेदिक्लैम इ-कार्ड को कैसे डाउनलोड करे ? Stapes wise बताया गया है Mediclaim, e-card jslps e-card download Click here to download the e-card Video for How to download jslps e-card

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) रेशम पोस्ट कोकून

Chk YouTh महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) रेशम पोस्ट कोकून Discription Photo महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) रेशम पोस्ट कोकून- :- दिनांक 16.11.2021 को गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुर गंगटी प्रखंड के हीरा खुट हरी ग्राम में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) रेशम पोस्ट कोकून के तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर बुनकर समिति का गठन हेतु स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाओं के साथ बैठक किया गया। जिसमें उपस्थित हुए बुनकर महिलाओं को महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना रेशम पोस्ट कोकून एक्टिविटी के बारे में विस्तार से एफटीसी शमीम अख्तर के द्वारा जानकारी दिया गया साथ ही सीएफसी का गठन हेतु आवश्यक कागजात लेकर बुनकर कॉमन फैसिलिटी सेंटर रेशम नगर सिल्क आजीविका बुनकर समिति का गठन किया गया। इस बैठक में एफटीसी शमीम, सीवीसी,ए आर एम, बीआरपी एस डी के अलवा SHG से जुड़े बुनकर महिलाओं ने भागीदारी लिए। -: धन्यवाद :- -:Home:- ...