Chk YouTh
Common Facility Center Machine Distribution Programmme Under MKSP |
| Report |
Photo Gallery |
ठाकुरगंगटी, दिनांक 09.07.2021
आज दिनांक 09 जुलाई 2021को गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुर गंगटी प्रखंड के मानिकपुर कलस्टर में ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार, झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना रेशम पोस्ट कोकून (MKSP_RESHAM) के तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) भगैया रेशम धागा आजीविका समिति सदस्यों का रेशम सूत कताई मशीनों का हस्तांतरण कार्यक्रम का उदघाटन महागमा विधान सभा क्षेत्र की माननीय विधायक श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मेघनाथ उरांव,कोंग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राहुल रंजन,जिला आजीविका प्रबंधक राजेश राम, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश एवं संकुल की अध्यक्ष के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों को स्वागत फलदार पौधा देकर किया गया। इस कार्यक्रम में कॉमन फैसलिटी सेंटर की रिलर्स ओर स्पिनर्स किसानों को पचास दिवसीय रेशम सूत कताई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी किसानों के बीच कॉमर्शियल कार्य प्रारंभ करने हेतु मशीनों को सीएफसी ओर किसानों के बीच MOU कर हस्तांतरण किया गया। यह महिलाएं पूर्व में रेशम धागा को मटका द्वारा बनाया जाता था ।अब यह महिलाएं रेशम धागा मशीनों के द्वारा बनाकर कॉमन फैसिलिटी सेंटर में जमा किया जाएगा ओर उस धागा को बनाए गए बुनकर सीएफसी में कपड़ा तैयार किया जाएगा और उस तैयार किए गए कपड़ा को फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) के माध्यम से बिक्री किया जायेगा। जो महिला किसान ओने पौने दाम में बिक्री करते थे अब वो समस्या नहीं होगी। विधायक महोदया द्वारा समूह की दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के जितने भी रेशम कार्य से जुड़े हुए हैं उन लोगों को हर संभव अपने स्तर से सहायता प्रदान करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबोधन में कहा कि JSLPS द्वारा बनाए गए समूह से जुड़ कर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण लेकर महिलाएं आगे बढ़ रही है और तरह तरह के आजीविका कार्यों से जुड़कर आर्थिक स्थिति में बदलाव कर रही है। जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने समूह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजीविका योजना से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है अपने परिवार को चलाने में काफी सहयोग भी कर रही है जो महिलाएं पहले घर से बाहर नहीं निकलती थी अब वे सब महिलाएं घर से बाहर निकल कर पुरुषों के कार्यों में सहयोग कर रही हैं । इसके अलावा जिला में चल रहे विभिन्न योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन योजना (NRETP) ,बिरसा हरित ग्राम योजना,दीदी बाड़ी योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। इस कार्यक्रम में रेशम से जुड़े महिलाओं के द्वारा रेशम धागा,रेशम के कपड़ों का स्टॉल लगाए गए थे जो की आकर्षक का विषय बना हुआ था। सीएफसी की सदस्यों ने विधायक महोदया को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें रेशम से जुड़े किसानों को भवन उपलब्ध कराने के संबंध में लिखा गया था। महोदया द्वारा जल्द ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए। विधायक महोदया द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के तहत प्रखंड के सभी जॉब रिसोर्स पर्सन (JRP) को किट वितरण किया गया। अंत में अतिथियों के द्वारा पौधा के महत्व के बारे में जानकारी दिया और सभी को अपने अपने घर में पौधा लगाने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण, ग्रामीण गण, समूह की महिलाएं,सीएफसी की किसान महिलाएं और जेएसएलपीएस कर्मी उपस्थित रहे।
  
-: धन्यवाद :-
|
|
Comments
Post a Comment