Skip to main content

Job Resourse Person( Janki Kumari )

Chk YouTh

Job Resourse Person
सफलता की कहानी उनकी ही जुबानी
Case Study Photo Gallery

ठाकुरगंगटी, दिनांक 18.07.2021

1.सदस्य का नाम- जानकी देवी
2.पति का नाम – रामनारायण महतो
3.गावं का नाम –बभनियां
4.समूह का नाम – रोशनी आजिविका सखी मंडल
5.VO का नाम –जीवन ज्योति आजीविका महिला ग्राम संगठन
6.पंचायत का नाम – अमरपुर
7.प्रखंड – ठाकुर गंगटी
8.जिला - गोड्डा
9.ब्यापार – टेंट हाउस
10.कितना बार ऋण लिया है -
छोटा ऋण 5 बार, बड़ा ऋण 2 बार लिया
☑️ पहले छोटा ऋण 5 बार लिए *200+500 घरेलू खर्च के लिए *600+1300 दवाई के लिए *400 राशन खरीदने के लिए ☑️ छट्ठा ऋण 35000 टेंट हाउस का सामन खरिदने के लिए ☑️सातवां ऋण 15000 हजार टेंट हाउस का सामन खरिदने कुल 53000 हजार रूपये लोन लिये हैं जिसमें 42000 हजार वापस कर दिए है।
समूह से जुड़ने से पहले की स्थिति
जब में समूह में नही जुड़ी थी तब मेरे पति शिर्फ मजदुरी करते थे और 5 लोग उनपर आश्रित थे | घर की सामान्य आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई होती थी , जब किसी कारण से काम बंद हो जाता था तो घर चलाने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था | बच्चो खाना पीना तथा अच्छी तरह से पढ़ा लिखा नही पाते थे।
समुह मे कैसे जुड़ी
हमारे गांव में समुह बनाने के लिएJSLPS से कुछ दीदी समुह बनाने आई थी। और घर घर जाकर गांव की महिलाओं को समुह बनाने के बारे में बताया और समुह से जुड़ने के फायदे को बताये और मैं रोशनी आजीविका स्वयं सहायता समूह में जुड़ गई। इस तरह से मुझे अपने समुह मेंBKके रूप में चुना गया।
इसके बाद मुझेJRP का सूचना मिला और मैं परीक्षा देकर उस में पास हो गई और सितंबर 2017 से मैJRP के पद पर कार्य करने लगी।
समूह से जुड़ने के बाद की स्थिति
मै रोशनी आजिविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एंव नियमित बैठक नियम पालन किया , और हमारे गांव समुह के बारे प्रशिक्षण भी लिए जिसके बाद मैंने समुह से छोटे- छोटे कुछ ऋण लेकर अपने घर की जरूरतों को पूरा किए। इसके बाद CCL हुआ जिससे मै2 बार में कुल 50000 ऋण लिया लिया हूं समुह से ऋण लेकर मेरे पति को दिए जिससे मेरा पति टेंट हाउस का व्यवसाय करना शुरू किए और अभी टेंट हाउस अच्छा चलाने लगे और अच्छा मुनाफा होने लगा।और हम दोनों मिलकर 12हजार रू कमा रहे हैं आज हमारे परिवार में खुशहाल से दिन बिताती हू और मै आपने बच्चों को भी अच्छा से पढ़ा लिखा रही हूं।और समय पर ऋण वापसी भी कर रही हूं | जिसके कारण मेरे घर की आर्थिक स्तिथि में बहुत बदलाव आया है I आज मेरी गावं और पंचायत में एक अलग पहचान बनी है , समूह में जुड़ने के बाद मुझे अलग ही सम्मान मिला है जिसके लिए सखी मंडल का बहुत बहुत आभारी हूं |
अंत में मैं JSLPS को धन्यवाद देती हूँ जिसकी वजह से मेरी आर्थिक स्तिथि एवं सम्मान मिला, इससे उत्साहित होकर मैं गाँव में जो भी परिवार छूटे हुए हैं उन्हें सखी मंडल से जुड़ने केलिए प्रेरित कर रही हूँ I
-: धन्यवाद :-

-:Home:-

Mediclaim
  • .......
  • .......
  • .......

Chk
YouTh The Official

Comments

Popular posts from this blog

Keyboard & Mouse

Chk YouTh Keyboard & Mouse Discription Photo Regarding Keyboard & Mouse :- Keyboard और Mouse के बारे में बताने जा रहा जिसका online order दिनांक 31.08.2021 को किया था जो आज दिनांक 05.09.2021 को पार्सल प्राप्त किया हूँ, जिसका unboxing किया गाया हूँ box के अन्दर में Keyboard and Mouse मिला और साथ ही साथ User Manual भी, जसका discription निचे साझा कर रहा हूँ । PRODUCT SPECIFICATIONS :- Mouse Specifications Data Transmission : 2Mbps Frequency : 2402.85MHz - 2480.85MHz Resolution : 1500DPI Rate of Return : 250Hz Channel : 16 Engine : No light Distance : 30m Voltage : 1.5V Working Current : 11mA Standby Current : 1.3mA Mouse Key Life : Above 3 Millions Mouse Size : 113 X 64 X 32mm KEYBOARD & MOUSE Keyboard Specifications :- Data Transmission : 2Mbps Frequency ...

Madiclaim intimation form & download e-card

  How to fill intimation form? You can click to link Video of the Madiclaim intimation form Video कैसे मेडिक्लेम फॉर्म भरना है? website:- www.ericsontpa.com इंटीमेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट www.ericsontpa.com को ओपन करें उसके बाद इंडिविजुअल या एम्पलाई लॉगइन करेंगे, इसमें लॉगइन आईडी पॉलिसी नंबर होगा जो मेडिक्लेम कार्ड पर अंकित होगा और पासवर्ड आपका अपना एम्पलाई कोड होगा | अजमल आलम की तरफ से सभी jslps कर्मचारीगण को झारखंडी जोहार | अगर इस वीडियो मे कुछ खामियां रह गई होगी तो मुझे कमेंट में लिख सकते हैं ताकि मैं इंप्रूव कर सकूं| जय हिंद.... How to download JSLPS Mediclaim e-card ? मेदिक्लैम इ-कार्ड को कैसे डाउनलोड करे ? Stapes wise बताया गया है Mediclaim, e-card jslps e-card download Click here to download the e-card Video for How to download jslps e-card

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) रेशम पोस्ट कोकून

Chk YouTh महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) रेशम पोस्ट कोकून Discription Photo महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) रेशम पोस्ट कोकून- :- दिनांक 16.11.2021 को गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुर गंगटी प्रखंड के हीरा खुट हरी ग्राम में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) रेशम पोस्ट कोकून के तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर बुनकर समिति का गठन हेतु स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाओं के साथ बैठक किया गया। जिसमें उपस्थित हुए बुनकर महिलाओं को महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना रेशम पोस्ट कोकून एक्टिविटी के बारे में विस्तार से एफटीसी शमीम अख्तर के द्वारा जानकारी दिया गया साथ ही सीएफसी का गठन हेतु आवश्यक कागजात लेकर बुनकर कॉमन फैसिलिटी सेंटर रेशम नगर सिल्क आजीविका बुनकर समिति का गठन किया गया। इस बैठक में एफटीसी शमीम, सीवीसी,ए आर एम, बीआरपी एस डी के अलवा SHG से जुड़े बुनकर महिलाओं ने भागीदारी लिए। -: धन्यवाद :- -:Home:- ...