【 *अनावश्यक घरों से नहीं निकले घरों में रहें सुरक्षित रहें*】
====================
*सूचना भवन*
==================
*जिला जन संपर्क विभाग, गोड्डा*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या-*
*दिनांक :- 02/10/2020*
===================
*ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आज निम्न कार्य किया गया।*
🔹प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी पंचायत में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत सबकी योजना सबका विकास को लेकर विशेष ग्राम सभा विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत के मुखिया श्रीमती शीला देवी के द्वारा किया गया। इस ग्राम सभा में मनरेगा ना के तहत दीदी बाड़ी योजना बागवानी कुआं डोभा तालाब, कंपोस्ट गड्ढा आदि, 15 वें वित्त आयोग की योजना, पशुपालन योजना,आजीविका योजना के अलावा अन्य योजनाओं के लिए लाभुकों का चयन प्रस्ताव तैयार किया गया। इस ग्राम सभा में ग्रामीणों सखी मंडल के सदस्यों वार्ड सदस्यों प्रखंड कर्मियों के अलावा जेएसएलपीएस कर्मियों ने भागीदारी लिए।
🔹प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बनियाडीह आजीविका महिला संकुल संगठन का कार्यकारिणी का पहला बैठक किया गया जिसमें उपस्थित ग्राम संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों और संकुल संगठन की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, लेखापाल, कैडरों के अलावा जेएसएलपीएस कर्मी उपस्थित हुए और निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
▪️मुख्यमंत्री दीदी किचेन का बकाया राशि मॉग का प्रस्ताव तैयार किया गया ।
▪️चिक हार्डेनिंग सेंटर पर तैयार किए गए मुर्गी का वितरण हेतु लाभुकों का सूची तैयार किया गया जिससे सखी मंडल की दीदियों का मुर्गी पालन कर आजीविका बढ़ा कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
▪️ मनरेगा के तहत वर्मी कम्पोस्ट/शोकपिट लाभुको का जियो टैक जल्द से जल्द करवा कर कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा किया गया।
▪️ दीदी बाड़ी योजना के लाभुको का रोजगार सेवक से जियो टैगिंग कर कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा किया गया।
▪️ संकुल संगठन से सामान्य ऋण मॉग करने पर चर्चा किया गया।
▪️ दिव्यांग लोगों को समुह में जोड़ कर आजीविका बढ़ाने पर चर्चा किया गया।
▪️प्रवासी मजदूर दीदी को मिशन सक्षम के तहत सर्वेक्षण कर सखी मंडल से जोड़ने पर चर्चा किया गया।
▪️मिशन नव जीवन के तहत सर्वेक्षण किए गए हड़िया दारु बैचने वाले सदस्यों को समुह में जोड़ कर नया रोजगार से जोड़कर आर्थिक स्थिति में सुधार करने पर चर्चा किया गया।
▪️ सखी मंडल, ग्राम संगठन, संकुल संगठन स्तर पर पोषण माह के रूप में मना कर लोगों को संतुलित भोजन, पोषक आहार के बारे में जागरूक करने पर चर्चा किया गया।
▪️ उत्पादक समूह (Producer Group) व्यावसायिक योजना (Business Plan) बना कर उत्पादन कार्य शुरुआत करने पर चर्चा किया गया।
▪️ सखी मंडल के सदस्यों को गोल्डेन कार्ड ज्यादा से ज्यादा सदस्यों का बनवाने पर चर्चा किया गया।
▪️ सखी मंडल और ग्राम संगठन का ग्रेडिंग कर कमजोर सखी मंडल और ग्राम संगठन को प्रशिक्षण देने पर चर्चा किया गया।
▪️ सखी मंडल और ग्राम संगठन के सभी प्रकार के रजिस्टर का ऑडिट करने पर चर्चा किया गया।
🔹 मानिकपुर आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालय में संकुल संगठन के सदस्यों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाया गया और सभी उपस्थित सदस्यों को महात्मा गांधी के दिए गए मार्गों पर चलने के लिए बताया गया।
🔹 प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पोषण माह के तहत चल रहे पोषण अभियान के बारे में जानकारी दिया गया तथा संतुलित भोजन के बारे में बताया गया जिसमें साग सब्जियों का का मॉडल तैयार कर उसके उपयोग करने से फायदे के बारे में बताया गया।
🔹 प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आज सखी मंडल के सदस्यों के द्वारा घेराबंदी किया गया एवं आम के पौधा में एच टेका लगाया गया, निकोनी का कार्य किया गया।
🔹विभिन्न संकुल संगठन, ग्राम संगठन और सखी मंडल का बैठक कर दीदी बाड़ी योजना के लिए लाभुकों का चयन हेतु आवश्यक कागजात जमा लेकर शीट तैयार किया गया और प्रखंड कार्यालय में जमा किया गया एवं गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर सदस्यों को आवश्यक जानकारी दिया गया। पोषण अभियान के बारे में संतुलित भोजन के बारे में जानकारी दिया गया।
▪️प्रखंड के बनियाडीह और मानिकपुर संकुल में दो चिक हार्डिनिंग सेंटर बनाया गया है जिसमें दो हजार मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है इसके तहत 2000 मुर्गियां तैयार किया गया है इसे वितरण करने को लेकर तैयारी किया जा रहा है।
*यह सभी उपरोक्त कार्यो में जेएसएलपीएस कर्मियों के अलावा सखी मंडल की दीदियों, केडरो के द्वारा सहयोग किया गया।*
====================
◆ *कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर:*◆
====================
【 *जिला नियंत्रण कक्ष - 06422-222002, 1950,100*】
====================
【 *झारखंड टोल फ्री नंबर – 104*】
====================
【 *राज्य कॉल सेंटर- 181/(0651)2261368 / 9955837428*】
====================
【 *रांची, रिम्स कॉल सेंटर (0651)2542700*】
====================
*राष्ट्रीय कॉल सेंटर - 011-23978046*
====================
# *Team (JSLPS) Thakurgangti*






Comments
Post a Comment