【 अनावश्यक घरों से नहीं निकले घरों में रहें सुरक्षित रहें】
====================
सूचना भवन
==================
जिला जन संपर्क विभाग, गोड्डा
====================
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-
दिनांक :- 01/09/2020 ===================
ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आज निम्न कार्य किया गया।
🔹प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में दीदी बाड़ी योजना के लाभुकों का बाड़ी जमीन का भौतिक सत्यापन करने के लिए जेएसएलपीएस कर्मियों के द्वारा किया गया। इस दौरान दीदी बाड़ी योजना के लाभुकों को पोषण वाटिका के बारे में और इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया।
🔹मानिकपुर आजीविका महिला संकुल संगठन अंतर्गत खंदार आजीविका महिला उत्पादक समूह में राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन परियोजना (NRETP) के तहत सखी मंडल के सदस्यों का आजीविका बढ़ाने के लिए कागज प्लेट का उत्पादन करने हेतु कागज प्लेट मशीन लगाया है और प्लेट का उत्पादन भी किया जा रहा है इसे बाजारों में बिक्री किया जा रहा है इससे दीदियों के आजीविका बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बैठक में उत्पादन और मार्केटिंग बढ़ाने के लिए उद्योग मित्र का चयन किया गया। इस बैठक में उत्पादक समूह की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सखी मंडल की दीदियों के अलावा जेएसएलपीएस के कर्मी उपस्थित हुए।
🔹 प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पोषण माह के तहत चल रहे पोषण अभियान के बारे में जानकारी दिया गया तथा संतुलित भोजन के बारे में बताया गया जिसमें साग सब्जियों का का मॉडल तैयार कर उसके उपयोग करने से फायदे के बारे में बताया गया।
🔹विभिन्न पंचायतों में आज समूह और ग्राम संगठन का बैठक कर बैंक खाता खोलने से संबंधित डॅाकमेंट तैयार कर बैंक में जमा किया गया।
🔹 प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आज सखी मंडल के सदस्यों के द्वारा घेराबंदी किया गया एवं आम के पौधा में एच टेका लगाया गया, निकोनी का कार्य किया गया।
🔹विभिन्न संकुल संगठन, ग्राम संगठन और सखी मंडल का बैठक कर दीदी बाड़ी योजना के लिए लाभुकों का चयन हेतु आवश्यक कागजात जमा किया गया, गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर सदस्यों को आवश्यक जानकारी दिया गया। पोषण अभियान के बारे में संतुलित भोजन के बारे में जानकारी दिया गया इसके अलावा प्रखंड में और भी अन्य कार्य किया गया।
यह सभी उपरोक्त कार्यो में जेएसएलपीएस कर्मियों के अलावा सखी मंडल की दीदियों, केडरो के द्वारा सहयोग किया गया।
====================
◆ कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर:◆
====================
【 जिला नियंत्रण कक्ष - 06422-222002, 1950,100】
====================
【 झारखंड टोल फ्री नंबर – 104】
====================
【 राज्य कॉल सेंटर- 181/(0651)2261368 / 9955837428】
====================
【 रांची, रिम्स कॉल सेंटर (0651)2542700】
====================
राष्ट्रीय कॉल सेंटर - 011-23978046
====================
# Team (JSLPS) Thakurgangti
-: Photo :-




Comments
Post a Comment